फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से पित्त नली की दो जटिल सर्जरी सफल

विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रदेश में जटिल पित्त नली (बाइल डक्ट) की चोटों के दूरबीन विधि से इलाज का प्रमुख रेफरल केंद्र बनकर उभरा है। संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग ने दो मरीजों की सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया। सिद्धार्थनगर की 51 वर्षीय महिला और अकबरपुर की 31 वर्षीय ईशा देवी की गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान पित्त नली क्षतिग्रस्त हो गई थी। जांच के बाद दोनों की दूरबीन विधि से सफल हेपैटिकोजेजुनोस्टॉमी की गई और कुछ दिनों में स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इन सर्जरियों का नेतृत्व डॉ. विकास ने किया। उनके साथ डॉ. साद मोहम्मद, डॉ. शुभदा और अन्य चिकित्सकों की टीम शामिल रही। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम. सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें