फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सांप काटने से दो चचेरे भाइयों की मौत, छत पर सोते समय डस लिया था

Tue, 30 Jul 2024 05:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में सांप के काटने से दो चचेर भाइयों की मौत हो गई। गर्मी के कारण सभी परिजन छत पर सो रहे थे तभी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
मृतक अरविंद व आर्यन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के खैरा धौकल गांव निवासी चचेरे भाईयों अरविंद वर्मा (08) और आर्यन वर्मा (04) को सोमवार की देर रात घर की छत पर सोते समय सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरा धौकल गांव निवासी सगे भाईयों मयंकर के चार वर्षीय पुत्र आर्यन और रामादल के आठ वर्षीय पुत्र अरविंद की सांप काटने से मौत हो गई।

मृतक आर्यन के पिता मयंकर ने बताया कि गर्मी के चलते सोमवार की रात घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीला सांप आया और उसने पहले आर्यन फिर अरविंद को डस लिया। जब अरविंद को दर्द हुआ तो उसने परिजनों को उठाया। जिस पर देखा तो छत पर लेटे आर्यन को भी सांप ने डस लिया था। आनन- फानन में वह लोग उन्हें लेकर अस्पताल भागे। रास्ते में ईटहा गांव के पास आर्यन ने दम तोड़ दिया। जबकि अरविंद की अस्पताल में मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन


मौत से आर्यन की मां ननकी देवी और अरविंद की मां ननका रो रोकर बेसुध हो गईं। एक ही परिवार में के दो बेटों की मौत से परिजनों के साथ गांव में भी सन्नाटा छा गया। रामगांव थानाध्यक्ष आलोक सिंह का कहना है कि चेचेरे भाईयों की मौत की सूचना पर उनका पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें