फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो सीएचसी 20 माह से एक डॉक्टर के भरोसे, जूनियर डॉक्टर को बना दिया नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग को 20 माह से माल सीएचसी का स्थायी अधीक्षक नहीं मिल सका है। ऐसे में एक अधीक्षक को 25 किलोमीटर दूरी से दूसरी सीएचसी का संचालन करना पड़ रहा है। इससे व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। माल सीएचसी का अतिरिक्त प्रभार बीकेटी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह के पास है। उधर, सीएमओ कार्यालय में लेवल 1 ग्रेड के जूनियर डॉक्टर को नोडल अफसर बना दिया गया है। इन दोनों मामलों की शिकायत प्रमुख सचिव से हुई है।
विज्ञापन

उन्नाव निवासी विशाल सिंह ने प्रमुख सचिव डॉ. अमित घोष और स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ लखनऊ के अधीन दो सीएचसी की जिम्मेदारी एक डॉक्टर पर है। अधीक्षक ने माल सीएचसी के अधिकांश प्रशासनिक कार्य संविदा पर कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे छोड़ दिए है, जबकि सीएचसी में वरिष्ठ चिकित्सक भी तैनात हैं। वहीं, सीएमओ ऑफिस में बिना पद के जूनियर डॉ. संदीप सिंह को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का सह नोडल बनाया गया है। वह निजी अस्पतालों की विजिट और जांच भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें