लखनऊ में हसनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लग्जरी कारों से करोड़ों की नई करेंसी पकड़ी। बताजा जा रहा है कि ये कारें पोंटी चड्ढा ग्रुप की हैं और इसमें 7.5 करोड़ रुपए हैं। गत्तों में पैक इन नोटों को थाने में ले जाकर गिनती की गई। गड्डियां 500 रुपए के नोटों की हैं। मौके पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, हसनगंज कोतवाली में डालीगंज क्रॉसिंग पर 4.30 बजे पुलिस ने दो लग्जरी कारों से करोड़ों रुपए बरामद किए। बताया जा रहा है कि ये रकम हल्द्वानी जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी के साथ पकड़े तीन लोगों को थाने में बैठाकर पूछताछ की।