फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर दो व्यापारियों ने की 1.95 करोड़ की टैक्स चोरी

Sun, 31 Aug 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो व्यापारियों पर बोगस फर्म बनाकर 1.95 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप है। दोनों के खिलाफ सहायक आयुक्त और उपायुक्त राज्य कर अधिकारी ने माल और गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी खंड-18 राम नरेश वर्मा के मुताबिक व्यापारी रामकली ने अपनी फर्म रामकली इंटरप्राइजेज का संचालन मलिहाबाद के इब्राहिमपुर में दिखाते हुए 20 मार्च 2025 को जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। विभाग ने दो जून 2025 को उनकी फर्मों का निरीक्षण करने का निर्देश राज्य कर अधिकारी शैलेश सिंह को दिया था। निरीक्षण के दौरान राज्य कर अधिकारी को मौके पर कोई फर्म का संचालन नहीं मिला। फर्म संचालक से संपर्क करने की कोशिश की गई तो बात नहीं हो सकी। राज्य कर अधिकारी ने जब दुकान मालिक से किरायेनामा के बारे में पूछा तो पता चला कि उन्होंने रामकली को कोई दुकान किराये पर नहीं दी है। शैलेश ने जब कार्यालय में जमा दस्तावेज देखे तो पता चला कि व्यापारी ने अपना कारोबार किशोरी इंटरप्राजेज, जेडवाईएमएस इंफ्रास्ट्रक्चर और समीर ट्रेडर्स से होना दिखाया है। इसके जरिये आरोपी ने 1.77 करोड़ की टैक्स चोरी की है। गड़बड़ी पकड़े जाने पर राज्य कर अधिकारी ने आरोपी की शिकायत सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी से की। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

फर्जी खरीद-फरोख्त दिखा किया लाखों का लेनदेन

उपायुक्त राज्य कर अधिकारी खंड-14 वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नई मुंबई निवासी व्यापारी मुन्ना कनौजिया ने भी फर्जी फर्म बनाकर खरीद-फरोख्त कर 18 लाख की टैक्स चोरी की है। उन्होंने भी कार्यालय में पंजीकरण के दौरान अपनी फर्म एमएस प्रदीप इंटरप्राइजेज का पता गुडंबा में दिखाया था। 30 जुलाई 2025 को जब उपायुक्त राज्य कर अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण किया तो उन्हें फर्म बोगस मिली। जांच पूरी होने पर उन्होंने आरोपी व्यापारी के खिलाफ गुडंबा थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ के व्यापारी ने की 11 लाख की टैक्स चोरी
सहायक आयुक्त राज्यकर खंड-22 योगेश कुमार ने मेरठ के श्याम नगर निवासी व्यापारी मो. काशिफ पर बोगस फर्म बनाकर 11 लाख की टैक्स चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कराया है। योगेश के मुताबिक आरोपी ने कासिफ इंटरप्राइजेज फर्म का संचालन चिनहट के धावा रोड पर दिखाते हुए 11 जून 2024 को जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। आरोप है कि निरीक्षण में फर्म बोगस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें