फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली के लिए सुबह डिपो से चलेंगी दो बसें

Wed, 18 Dec 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस लाइन चौराहा के पास रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। देश की राजधानी दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम ने रायबरेली-दिल्ली रूट पर पहली बार दिन में बस सेवा शुरू कर दी है। एक दिन के अंतराल पर सुबह रायबरेली डिपो से दो बसें रवाना होंगी और शाम को दिल्ली पहुंच जाएंगी। यह बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों में खुशी है।
विज्ञापन


दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या जिले में काफी है। इस रूट पर दो और नई बसों का संचालन होने से यात्रा सुगम होगी। इसके लिए यात्री को 812 रुपये किराया देना होगा। अब तक परिवहन विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली के लिए बस सेवा संचालित थी। जिला मुख्यालय से यह सुविधा दिल्ली के लिए उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को ट्रेनों या प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता था।

दिल्ली के लिए ज्यादातर बसें दोपहर बाद ही रवाना होती हैं। ऐसे में समय से यात्रियों के दिल्ली न पहुंचने के कारण समय बर्बाद होता था। अब निगम ने जिला मुख्यालय से दिल्ली के लिए दिन में बस सेवा शुरू कर दी है। पहली बस सुबह 6:45 बजे और दूसरी सुबह 8:15 बजे डिपो से दिल्ली के लिए रवाना होगी। पहली बस शाम आठ बजे और दूसरी शाम करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


अगले दिन इसी टाइम पर ये बसें दिल्ली से रायबरेली के लिए चलेंगी। मंगलवार को दोनों बसें दिल्ली रूट पर भेजी गई हैं। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।


अब तक यहां से जातीं दिल्ली को बसें
रायबरेली डिपो की पांच बसें रोज ग्रामीण क्षेत्रों से अब तक दिल्ली के लिए रवाना होती थीं। इन बसों को सांगीपुर, चंदापुर, हैदरगढ़, इन्हौना और जगदीशपुर से दिल्ली भेजा जाता है। ये बसें दोपहर बाद ही दिल्ली के लिए संचालित होती थीं। इसके अलावा जिला मुख्यालय से अब दो बसें सीधे दिल्ली के लिए संचालित कर दी गई हैं।


डग्गामार बसों के संचालकों को झटका
जिला मुख्यालय से दिल्ली के लिए दिन में सीधी बस सेवा शुरू होने के बाद डग्गामार बसों के संचालकों को झटका लगा है। रोजाना 10 से 12 निजी बसें दिल्ली रूट पर डग्गामारी करती हैं। डिपो से दिन की सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी। शाम को दिल्ली पहुंचने के बाद अगले दिन लोग दिल्ली से वापस भी आसानी से आ सकेंगे। इससे कम समय में लोगों को काम आसान होगा।

दिल्ली के लिए शहर से दिन में बस सेवा शुरू कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से संचालित पांचों बसें चलती रहेंगी। दो नई बसें सुबह डिपो से दिल्ली के लिए जाएंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें