फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो बिल्डरों पर 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी रेरा ने लखनऊ के दो बिल्डरों पर उनके पंजीकृत परियोजनाओं की अनिवार्य तिमाही प्रगति रिपोर्ट वेब पोर्टल पर अपलोड न करने के कारण 2.43 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि नियामकीय प्रावधानों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले मामले में अर्पिता इनफिनिटी के प्रमोटर सुशील कुमार कटियार पर जुर्माना लगाया गया है। 10 जुलाई 2024 को शुरू हुई परियोजना की पूर्णता तारीख 31 जनवरी 2027 है। कई बार नोटिस के बावजूद प्रमोटर ने चार तिमाहियों की प्रगति पोर्टल पर अपलोड नहीं की। इस पर 16.25 लाख का अर्थदंड लगाया गया।

परियोजना गणपति स्मार्ट सिटी के प्रमोटर गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को भी इसी प्रकार के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इस कारण 2.27 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें