फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टक्कर के विरोध पर कार सवार दो भाइयों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा

Fri, 14 Feb 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टक्कर के विरोध पर कार सवार दो भाइयों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज में बृहस्पतिवार को टक्कर के विरोध पर कार सवार दो भाइयों ने चार वर्षीय मासूम राम्या के सामने उसके पिता ट्रैफिक सिपाही ओमकार मिश्रा को बेल्ट से पीटा। आरोपियों के पिता व अन्य घरवालों ने भी पीड़ित को पीटा। मामले में पुलिस ने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाइयों के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ओमकार की पत्नी मड़ियांव थाने में सिपाही हैं। उनके मुताबिक सुबह 8:45 बजे वह बाइक से बेटी को निरालानगर स्थित स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सीता मंदिर मोड़ के पास रेड लाइट होने पर रुक गए। ग्रीन लाइट होने पर आग बढ़े तभी दूसरी ओर से आ रही कार की टक्कर से वह व बेटी सड़क पर जा गिरे। आरोप है कि विरोध पर कार सवार दो भाइयों ने उन्हें बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों का पिता ओम प्रकाश यादव व अन्य घरवाले भी पहुंच गए।
सभी ने मिलकर उन पर हमला बोल दिया। यह देखकर उनकी बेटी रोती रही, पर किसी का दिल नहीं पसीजा। किसी तरह खुद को बचाकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक आरोपी ओमप्रकाश जल निगम में क्लर्क है, जो दूसरे जिले में तैनात है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें