मृतकों के शव लेकर जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या नगर कोतवाली में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव बिस्तर पर मृत मिले हैं।
नगर कोतवाली लालबाग मकबरा में घर के एक कमरे में दोनों के भाइयों के शव बिस्तर पर मिले हैं। जिनमें से एक की उम्र 60 जबकि दूसरी की 40 वर्ष बताई जा रही है।
दोनों की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर मौजूद है। मामले की जांच की जा रही है।
दोनों भाइयों को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।