फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की कठौता झील में कूदे दो युवक, मौत

Thu, 30 Aug 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चिनहट की कठौता झील में बुधवार देर रात दो युवक  कूद गए। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे गोंडा के शुभम कुमार श्रीवास्तव और दिव्यांश दो अन्य दोस्तों के झील के पास टहल रहे थे। इसी बीच दिव्यांश पिता से फोन पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दिव्यांश करीब 10 फीट ऊंची जाली पर चढ़ा और झील में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए शुभम भी कूद गया। दोनों डूबने लगे तो अन्य दोस्तों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले जाली को काटा, फिर गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी। डेढ़ घंटे बाद दिव्यांश का शव निकाला लिया। वहीं, कुछ देर बाद शुभम का भी शव झील से निकाला गया।

विज्ञापन


लखनऊ में रहकर कोचिंग करता था दिव्यांश
सूचना पर पहुंचे दिव्यांश केरिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि उसने इंटर तक की पढ़ाई गोंडा में की। इसके बाद लखनऊ प्रतियोगी परीक्षाआें की तैयारी करने आ गया। यहां उसने कोचिंग संस्थान दाखिला लिया। उसके साथ शुभम व अन्य दो युवक भी रहते थे। देर रात चारों झील के पास क्या कर रहे थे, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।

सरोजनीनगर में रहता था दिव्यांश
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिव्यांश सरोजनीनगर में रहकर पढ़ाई करता था। वह कठौता झील किस काम से आया, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर चिनहट में रहने वाले उसके रिश्तेदार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिव्यांश यहां किससे मिला, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें