फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने ली शपथ

Fri, 30 May 2014 02:33 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव में निर्वाचित भाजपा विधायकों पंकज गुप्ता व विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


पंकज गुप्ता उन्नाव तथा विक्रम सिंह फतेहपुर सीट से चुनाव जीते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अपने कार्यालय में इन विधायकों को शपथ ग्रहण कराई।

प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से निर्वाचित कांग्रेस की आराधना मिश्रा व विश्वनाथगंज सीट से जीते अपना दल के राकेश कुमार वर्मा ने बुधवार को शपथ ग्रहण की थी।
विज्ञापन


कहा जा सकता है सकता है कि अभी मोदी प्रभाव बाकी है, जिससे कि भाजप को हर जगह सफलता मिल रही है।

गौरतलब है कि आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 282 सीटें प्राप्त हुईं, अब पार्टी यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजरें लगाए हुए है।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा, प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी लेकिन तब तक पार्टी को 'मोदी लहर' के प्रभाव को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें