लखनऊ में हुसैनगंज की भीड़ भरी एपी सेन रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने रेल कर्मचारी मो. शहनवाज (40) को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर लहूलुहान कर दिया। उसे मरा समझकर बदमाश भाग निकले। लोगों की मदद से शहनवाज को अस्पताल ले जाया गया। उधर, सात-आठ राउंड गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
2 of 7
रेलकर्मी पर फायरिंग
- फोटो : amar ujala
शहनवाज के सीने व पेट में तीन गोलियां लगीं। परिवारीजनों ने पैतृक संपत्ति को लेकर चचेरे भाइयों से विवाद में हमले का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुराने विवाद को लेकर सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने छानबीन की तो वजीरगंज पुलिस की लापरवाही सामने आई। उनकी आख्या पर एसएसपी ने बारूदखाना चौकी प्रभारी सत्येंद्र वर्मा को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
रेलकर्मी पर फायरिंग
- फोटो : amar ujala
आईजी रेंज एसके भगत, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल व ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वजीरगंज के गौसगंज निवासी मो. शहनवाज लोको वर्कशॉप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। छोटे भाई बहार आलम ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहनवाज बाइक से ऑफिस जाने को निकला था। एपी सेन रोड पर वृंदावन गेस्टहाउस के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने शहनवाज की मोटर साइकिल के बराबर अपनी बाइक लगाकर गोली चला दी।
4 of 7
रेलकर्मी पर फायरिंग
- फोटो : amar ujala
शहनवाज की पीठ पर गोली लगी और उसकी बाइक लहराते हुए गिर गई। वह बदमाशों को देखकर उठा और मुड़कर पैदल भागने लगा। बदमाशों ने भी चार कदम आगे अपनी बाइक रोक दी। इसके बाद पीछे बैठा बदमाश पिस्टल लेकर उतरा और फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर चलते हुए उसे निशाना बनाकर उसे निशाना बनाकर गोलियां बरसाने लगा। शहनवाज को दो गोलियां और लगीं।
विज्ञापन
5 of 7
रेलकर्मी पर फायरिंग
- फोटो : amar ujala
वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसे मरा समझकर केकेसी तिराहे की ओर भाग निकले। इस दुस्साहसिक वारदात से आस-पास हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस के सुरक्षाकर्मी और पास रहने वाले चिकित्सक की मदद से शाहनवाज को कैब से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
रेलकर्मी पर फायरिंग
- फोटो : amar ujala
सूचना पाकर हुसैनगंज और नाका पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजनों ने शहनवाज के चचेरे भाई व अधिवक्ता असकरी से संपत्ति के विवाद के चलते हमले का आरोप लगाया है। हुसैनगंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि असकरी और अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
हुसैनगंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि वृंदावन गेस्ट हाउस के ऑफिस के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। फुटेज में जो बदमाश दिख रहे हैं, उनका अंदाज प्रोफेशनल है। बाइक से गिरने के बाद जब शहनवाज उठकर भागा तो बदमाशों ने बड़े आराम से सड़क पर चलते हुए उस पर फायरिंग की। आठ से दस फीट दूर होने के बाद भी शहनवाज उनकी गोली से बच नहीं सका। वारदात में सुपारी किलर के होने की आशंका से भी पुलिस इनकार नहीं कर रही है।