फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 17 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान आठ लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नगर के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी रईस के रूप में हुई। वहीं हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने नौ लीटर कच्ची शराब के साथ बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत कटिलिया निवासी बीरबल को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। -
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में 13 गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार रात अभियान चला कर 13 लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं, पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 195 वाहनों का मोटर अधिनियम से ई-चालान कर 251100 रुपये शमन भी किया।

वांछित गिरफ्तार
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने बृहस्पतिवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोनबरसा बाजार के पास से वांछित बैरिहवा के मजरा छोटका उल्लहवा निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया। विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें