फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केटिंग के नाम पर पांच करोड़ ठगने के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
विभूतिखंड में मौर्या इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालक संदीप मौर्य और उसके सहयोगी अविरल वर्मा को पुलिस ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। संदीप और अविरल ने शेयर मार्केटिंग के नाम पर राजधानी के 200 से अधिक लोगों के पांच करोड़ रुपये डकार लिए थे। बीते दिनों पीड़ितों की तरफ से विभूतिखंड थाना में ठगी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि ठगों का तीसरा साथी मोहित श्रीवास्तव फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि संदीप मौर्य गोरखपुर कैंट में महादेव झारखंडी स्थित आवास विकास कॉलोनी का निवासी है और अविरल वर्मा राजधानी के इंदिरानगर के तकरोही संतपुरम में रहता है। मोहित श्रीवास्तव अयोध्या रोड पर सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में रह रहा था। तीनों एक साल से शेयर मार्केटिंग का काम कर रहे थे। लगभग दो महीने पहले ही विभूतिखंड में मौर्या इंटरप्राइजेज नाम से ऑफिस खोला और शेयर बाजार व ट्रेडिंग में रकम निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर लोगों से रुपये जमा कराना शुरू कर दिया।
निवेशकों से नकद रुपये के अलावा चेक, क्रेडिट कार्ड, गूगल पे, फोन पे, मोबिक्विक, पेटीएम और ऑनलाइन रकम ली जाती थी। दो महीने के दौरान ही शातिरों ने 200 से अधिक लोगों से पांच करोड़ के आसपास की रकम निवेश करा ली और लापता हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। रविवार को उपनिरीक्षक अमरेंद्र कुमार यादव, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार और चेतन भारती ने मौर्या इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालक संदीप मौर्य और उसके सहयोगी अविरल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया जबकि मोहित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें