फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी की स्कूटी से चेन छीनने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने चोरी की स्कूटी से चेन छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मई माह में हुसैनगंज के मुरलीनगर निवासी अनुज अग्रवाल की स्कूटी चोरी हो गई थी। उन्होंने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने दुबग्गा निवासी किशोर शर्मा और अब्दुल कयूम को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की गई स्कूटी और छीनी गई एक चेन बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने अनुज की स्कूटी चोरी करने और उसी स्कूटी से सरोजनीनगर इलाके में एक महिला से चेन छीनने की बात कबूल की। आरोपी किशोर शर्मा मूल रूप से देवरिया के गौरी बाजार स्थित इंदूपुर का और कयूम कानपुर के जूही परमपुरवा का रहने वाला है। आरोपी कयूम के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में पहले से लूट और चोरी के छह मामले दर्ज हैं, जबकि किशोर के खिलाफ चोरी और लूट के 41 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें