फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गोमती नगर में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, 21 दिसंबर को कार सवार दंपती से की थी लूट

Thu, 26 Dec 2024 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

21 दिसंबर को कार सवार दंपती से साथ लूट के आरोपी दो युवकों को गोमती नगर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दंपती एक समारोह के बाद लौट रहे थे तब उनसे लूट हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने 21 दिसंबर को असलहे के बल पर कार सवार दंपती से लूट की थी। आरोपियों की पहचान अमन सिंह और वीर यादव के रूप में हुई है। वहीं, मामले में दो अन्य आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


बता दें कि हसनगंज के डालीगंज दवा कारोबारी अमर केसरी पत्नी भावना के साथ एक समारोह से शनिवार रात (21 दिसंबर) एक बजे कार से लौट रहे थे। रास्ते में विपुलखंड नीरज चौक के पास एक कार सवार पांच युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे का शीशा डंडा मार कर तोड़ दिया। एक युवक ने खिड़की पर पत्थर मारा। पत्थर उनकी पत्नी भावना को लगा और वह घायल हो गईं। दंपती ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की।

आरोपियों ने अमर के साथ अंगूठी और भावना से मंगलसूत्र और सोने के दो कड़े लूट लिए। कार सवार युवकों ने दंपती को वहां से भाग जाने की धमकी दी और फिर अमर की कार का पिछला शीशा तोड़कर भाग निकले। डरे सहमे दंपती किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे निकले। अमर केसरी ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया था। वारदात के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें