फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मृत वृद्धा को जिंदा बताकर हड़पी दो करोड़ की जमीन, दो गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने मृत वृद्धा को जिंदा बताकर दो करोड़ की जमीन हड़पने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ठाकुरगंज के मल्लाही टोला निवासी संतोष कुमार यादव और एजाज हुसैन हैं। ठाकुरगंज के मोहनीपुरवा निवासी गणेश प्रसाद यादव ने 25 अप्रैल 2023 को तीन नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। गणेश की स्व. मां छेदाना की छह अक्तूबर 1996 को मृत्यु हो गई थी। फैजुल्लागंज में छेदाना के नाम पर दो करोड़ रुपये की जमीन थी। साजिश के तहत संतोष और एजाज हुसैन ने फर्जीवाड़ा कर उनकी जमीन के कागज निकलवाए थे। फिर मास्टरमाइंड और अन्य साथियों की मदद से छेदाना के नाम से किसी अन्य महिला के जरिये जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम करा लिया था। जब गणेश प्रसाद को जानकारी हुई तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें