सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद के एक व्यापारी ने बीती 30 अगस्त को विदेशी नम्बर से कॉल कर धमका कर वसूली मांगने का एक मुकदमा दर्ज कराया।
महमूदाबाद सीओ दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में साइबर व स्वाट पुलिस टीम व थाना महमूदाबाद पुलिस टीम ने इस मामले में रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी मो. अहमद और बाराबंकी जनपद के मोहमदपुर खाला थाना के सैलक जलालपुर निवासी अंग्रेज कुमार को गुलरामऊ रोड लखनऊ बाइपास से गिरफ्तार किया है।
उनके पास से तीन मोबाइल व नेपाल की सिम बरामद हुई हैं। इसमें से एक आरोपी के शेयर मार्केट में पैसे डूब गए थे। इसलिए घटना को अंजाम दिया।