फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाराम के बेटे को कुत्ते ने नोंचा: जर्मन शेफर्ड ने ढाई साल के मासूम पर किया हमला, शिकायत करने पर मालिक ने दी धमकी

Sat, 16 Jul 2022 11:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आरोप है खुद को डीजी का चालक बताने वाले जर्मन शेफर्ड के मालिक किशोर ने बच्चे के अभिभावक को धमकाया कि दोबारा घर के सामने दिख गए तो कुत्ता छोड़ दूंगाष। इस तरह कितनों को कुत्ते से नोचवा डाला है। 
विज्ञापन
घायल मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट लखनऊ सैरपुर थाना क्षेत्र छठामील पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने पड़ोस के ढाई साल के मासूम को बुरी तरह से नोंच डाला। बच्चे की मां विनीता और पिता आशा राम ने इसकी शिकायत कुत्ते के मालिक से की तो उल्टे बच्चे के मां बाप पर भड़क गया। 

विज्ञापन


छठा मील के पास अनामिका कॉलोनी में रहने वाली विनीता और आसाराम के ढाई साल के मासूम कृष्णा को शुक्रवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले किशोर नामक व्यक्ति के पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बुरी तरह से नोच नोच कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित मासूम बच्चे के मां बाप ने जब इसकी शिकायत जर्मन शेफर्ड के मालिक किशोर से की तो आरोप है कि कुत्ते पर नियंत्रण करने के बजाए किशोर उल्टा दोनों पर आग बबूला हो गया। 

आरोप है खुद को डीजी का चालक बताने वाले जर्मन शेफर्ड के मालिक किशोर ने बच्चे के अभिभावक को धमकाया कि दोबारा घर के सामने दिख गए तो कुत्ता छोड़ दूंगाष। इस तरह कितनों को कुत्ते से नोचवा डाला है। इतना ही नही आरोप है कि बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर को भी बच्चे दोबारा इलाज न करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें