फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेप्टिक टैंक में गिरा ढाई साल का मासूम, मौत

Thu, 01 Jan 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रियांश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के मेमौरा स्थित एयर फोर्स स्टेशन परिसर में मंगलवार को खेलते-खेलते ढाई वर्षीय मासूम सेप्टिक टैंक में गिर गया और उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से ललितपुर के धनगौल निवासी सुनील कुमार एयरफोर्स स्टेशन के मेस में संविदाकर्मी हैं। वह अपनी पत्नी कौशल्या और दो बेटों ढाई वर्षीय रियांश और सूर्यांश (5) के साथ एयर फोर्स स्टेशन परिसर स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं।

सुनील के दोनों बच्चे मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर के सामने खेल रहे थे। तभी रियांश सामने स्थित सेप्टिक टैंक के खुले पड़े चैंबर में गिर गया। उसके बड़े भाई सूर्यांश ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आसपास लोगों की मदद से रियांश को सेप्टिक टैंक से बाहर निकालकर एयर फोर्स छावनी स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें