लखनऊ। एकेटीयू के घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के प्रो. अरुण कुमार तिवारी और डॉ. अनुज कुमार शर्मा को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। प्रो. तिवारी इस सूची में पिछले छह वर्षों से लगातार स्थान बना रहे हैं। डॉ. शर्मा के 135 से अधिक एससीआईई व स्कोपस इंडेक्स्ड शोध पत्र तथा छह पेटेंट दर्ज हैं। उन्होंने प्रधान अन्वेषक के रूप में चार करोड़ से अधिक की राशि वाली छह शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। डॉ. शर्मा को 2025 में राज्यपाल द्वारा अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड तथा एकेटीयू द्वारा 2020 व 2025 मेंबेस्ट टीचर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने दोनों शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।