ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), उभरती तकनीकों और रोजगार की संभावनाओं पर विशेष संवाद सत्र आयोजित हुआ। प्रोफेसर अखिलेश शुक्ला ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया। शुक्ला ने बदलती उद्योगजगत आवश्यकताओं, व्यावहारिक कौशल और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, एआई और मशीन लर्निंग के लिए सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, समस्या-समाधान और उद्योगोन्मुख कौशल विकसित करने होंगे। एआई के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। सत्र दो चरणों में हुआ, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।