फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्तराखंड की वकील से दुष्कर्म के दो आरोपी दबोचे

Mon, 27 Nov 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तराखंड की अधिवक्ता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली पीड़िता ने 28 अक्तूबर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी आमिर खान निवासी लाटूश रोड, कानपुर और गगन सिंह निवासी सरोजनीनगर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर संपर्क के बाद आमिर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर उसे लखनऊ बुलाया और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक रिसॉर्ट के पास ले गया। जहां आमिर व उसके दोस्त गगन ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां भी आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना लिया और उसके परिजनों को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को कानपुर से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कानपुर के ग्वालटोली इलाके में क्लासिक कार गैराज चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें