फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी मार्कशीट लगा डाक सेवक बनी महिला पर केस

Mon, 27 Nov 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज के भदेसुवा स्थित उप डाकघर में तैनात डाक सेवक सरिता सिंह ने हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की थी। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़ा उजागर होने पर रविवार को आरोपी सरिता सिंह के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

डाक विभाग के पूर्वी मंडल लखनऊ के सहायक अधीक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि अगस्त 2021 में ग्रामीण डाक सेवक के पदों की नौकरी के लिए ऑनलाइन विज्ञप्ति जारी की गई थी। जौनपुर की रहने वाली सरिता सिंह ने आवेदन किया था। सरिता मौजूदा समय में मानकनगर थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में रहती हैं। मेरिट के आधार पर उनका चयन किया गया था।
सरिता ने झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची से जारी हाईस्कूल मार्कशीट जमा की थी। बाद में शिकायत आई कि सरिता ने फर्जी मार्कशीट लगाई है। मार्कशीट के सत्यापन के लिए डाक विभाग ने झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची से संपर्क किया। जून में झारखंड से रिपोर्ट मिली कि सरिता ने जो मार्कशीट लगाई थी, वह फर्जी है। इसका खुलासा होने पर सरिता की नियुक्ति को बीते 20 जून को निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

मामले में सुनील कुमार गुप्ता की तहरीर पर रविवार को मोहनलालगंज पुलिस ने सरिता सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
फर्जी मार्कशीट से नौकरी हथियाने वाली सरिता सिंह के खिलाफ मानकनगर थाने में ठगी का केस पहले से दर्ज है। इसमें सरोजनीनगर निवासी छात्र उपेंद्र कुमार सिंह से डाक विभाग में नौकरी के नाम पर 6.70 लाख रुपये की ठगी का आरोप है। उपेंद्र ने 19 अगस्त को मानकनगर थाने में रामू यादव, अनुराग विश्वकर्मा, सरिता सिंह, अजीत सिंह, संतोष कुमार राय, निधि सिंह और श्रद्धा यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस सरिता सिंह के पति अजीत सिंह और साथी संतोष कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें