लखनऊ। आशियाना के रजनीखंड में 22 अक्तूबर को शाम घर के बाहर टहल रही महिला की चेन लूटने के आरोपी डिलीवरी बॉय व उसके साथी को आशियाना पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से लूटी चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने 25 अक्तूबर को पीजीआई में नाती के साथ घर के बाहर लौट रही सेवानिवृत सैन्यकर्मी की पत्नी सरस्वती देवी की भी चेन लूटी थी।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बाराबिरवा निवासी जितेंद्र पाल व चिनहट का शिवम सिंह है। शिवम फूड डिलीवरी बाॅय है, जो मूल रूप से रायबरेली के खीरों का रहने वाला है। जितेंद्र पार्ट टाइम नौकरी करता है। आरोपी दो माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है।