फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दलित से मारपीट के दो आरोपियों को तीन तीन साल की कैद

Fri, 07 Jun 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित से मारपीट के दो दोषियों को तीन-तीन साल की कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। टंडवा महंथ के मजरा बनकटी में जमीन के विवाद में दलित से मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अवनीश गौतम ने मामले के दो दोषियों को तीन-तीन साल की कैद व सात-सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंथ के मजरा बनकटी में जमीन के विवाद में 14 वर्ष पूर्व मारपीट हुई थी। इस मामले में गांव निवासी जिवराखन व गांव के ही मोहम्मद शमी के विरुद्ध इकौना पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय भेजी। मामले के विचारण के बाद बृहस्पतिवार को अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश एससी एसटी ने दोनों को तीन-तीन साल की कैद व सात-सात हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें