लखनऊ। पारा पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को दस घंटे की रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में इस्तेमाल बांका व हथौड़ा बरामद कराया।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक 15 सितंबर की रात चुन्नू खेड़ा निवासी पंकज यादव पर पुरानी कांशीराम काॅलोनी निवासी अभय विश्वकर्मा व शंकर गुप्ता ने साथियों संग बांके और हथौड़े से जानलेवा हमला किया था। हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया गया था। दोनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं से इन्हें जेल भेज दिया गया था। घटना में इस्तेमाल बांका व हथौड़ा बरामद नहीं हुआ था।