युवती से यौन शोषण व किशोरी से दुष्कर्म में दो गिरफ्तार
लखनऊ। कृष्णानगर और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने युवती से यौन शोषण व किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी केसरीखेड़ा निवासी दिनेश कुमार है। आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया था।
शादी का दबाव डालने पर धमकी दी थी। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी शुभम शर्मा है।
किशोरी को बहलाफुसला कर ले जाने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता को पुलिस ने परिवार के सुपुर्द किया। किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।