फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किराना दुकान में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा

Thu, 27 Aug 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने किराना दुकान में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक किशोर भी शामिल था, जिसे पकड़ा गया है। आरोपियों ने 13 जुलाई की रात पुरैना मोड़, मोहान रोड स्थित किराना दुकान का शटर तोड़कर करीब 40 हजार रुपये और सामान चुराया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, दुकान मालिक सरोसा भरोसा गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की शिकायत के बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहान रोड स्थित स्कूल के पास से असरखेड़ा निवासी दीपांशु पांडेय (19), ईट गांव निवासी अनिकेत पाल (19) और एक बाल अपचारी को पकड़ा। उनके कब्जे से दो पेटी शैंपू, आठ किलो छोहारा और बड़ी मात्रा में तंबाकू के पैकेट बरामद हुए। इंस्पेक्टर के अनुसार, बाल अपचारी के खिलाफ काकोरी थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला पहले से दर्ज है। किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें