फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जाली दस्तावेज पर 30 लाख का कर्ज लेने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जाली दस्तावेज पर 30 लाख का कर्ज लेने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने शुक्रवार को मकान के जाली कागज लगाकर बैंक से 30 लाख का कर्ज लेकर हड़पने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ढाई साल से भागे हुए थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गोमतीनगर के विशालखंड का सुधांशु है, जो मूल रूप से सीतापुर का है। दूसरा आरोपी आलमबाग के गढ़ी कनौरा का अनिल कुमार है। इस पर सरोजनीनगर थाने में भी एक और केस दर्ज है। दोनों के खिलाफ 21 मई 2022 को कैसरबाग के बीएन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक वीएस यादव ने केस दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अनिल ने 2019 में वृंदावन कॉलोनी स्थित मकान को गिरवी रखकर कर्ज के लिए आवेदन किया था। सितंबर 2019 में कर्ज स्वीकृत हो गया था। पड़ताल में बैंक को पता चला था कि आरोपियों ने दूसरे के मकान के पेपर गिरवी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें