गुडंबा। मड़ियांव पुलिस ने अघोरी के वेश में महिला की अंगूठी पार करने के दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी दिल्ली निवासी साकिब नाथ और अरुण हैं। इनके पास से 31 हजार रुपये बरामद हुए। मामले में 17 जून को जानकीपुरम निवासी शांभवी शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपी।