लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने दो महिलाओं से पर्स और चेन लूटने के दो आरोपियों को रविवार रात पकड़ा। इनमें से एक नाबालिग है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई चेन, नकदी और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी इंदिरानगर के शिव विहार कॉलोनी निवासी नूर आलम है। इस मामले में 21 सितंबर को अयोध्या रोड निवासी निष्ठा खरे ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लूट के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर पुलिस ने रविवार रात दोनों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने नौ सितंबर को मड़ियांव में भी एक महिला से चेन लूटने की बात कबूली।