फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवक से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को हुसैनगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन




एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि हरदोई के संडीला स्थित अशरफाटोला निवासी सोनू राठौर शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के पास बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। सोनू ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन लोगों के जमा होने से पहले ही दोनों लुटेरे भाग निकले। सोनू ने हुसैनगंज थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को बाइक सवार लुटेरों के बारे में अहम सुराग मिले। इसी आधार पर रविवार को चारबाग स्थित बाल विद्या मंदिर के पास से पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बाजारखाला निवासी रितिक लोधी और आलमबाग निवासी प्रेम शर्मा के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना खर्च और शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात करने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें