फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपहरण कर जमीन हड़पने का प्रयास करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी में किसान के अपहरण और जमीन हड़पने की साजिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात सरयू एनक्लेव से प्रॉपर्टी डीलर सुनील शुक्ला और आकांक्षा को पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एसयूवी भी बरामद की है।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद के अनुसार, गोसाईंगंज के मोहारी कला निवासी रीता सैनी ने शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रीता ने बताया कि 28 अप्रैल को उनके पति हरिओम शिव वनमाली को गांव के ही राजू रावत और नरेंद्र ने जमीन दिखाने के बहाने बुलाया था। राजू के साथ मौजूद सुनील शुक्ला और अन्य हरिओम को जबरन एसयूवी में बिठाकर ले गए। हरिओम को सैनिक गेस्ट हाउस में रखा गया था। वहां उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया था।
डीसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आकांक्षा ने हरिओम पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। हरिओम की पत्नी रीता ने भी गोसाईंगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी आकांक्षा हरिओम की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय को आकांक्षा की हरकतों और हरिओम के साथ की फोटो देखकर संदेह हुआ। पुलिस की जांच और सैनिक गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आकांक्षा व उसके साथियों की साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें