फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेई को परिवार के साथ खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी व बेटी के साथ नलकूप विभाग में जेई शैलेंद्र कुमार के खुदकुशी करने के मामले में जानकीपुरम पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना 27 जुलाई 2022 की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि जानकीपुरम के वशिष्ठपुरम निवासी शैलेंद्र के साले मोतीझील कॉलोनी, बाजारखाला निवासी राजकुमार गौतम ने बैंककर्मी शैलेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप सिंह, किराना दुकानदार संतोष कुमार शुक्ला और मोबीन खान के खिलाफ प्रताड़ना व धमकाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मृतक शैलेंद्र ने जमीन और लोन के नाम पर लाखों रुपये इन लोगों को दिए थे, लेकिन न तो काम हुआ और न ही रुपये वापस मिले। उल्टे आरोपी उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते थे। चारों आरोपियों की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर शैलेंद्र ने पत्नी गीता व बेटी प्राची के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
दरोगा हेमेंद्र सिंह ने बताया कि शैलेंद्र श्रीवास्तव को जानकीपुरम विस्तार के सन सिटी और संतोष शुक्ला को बाराबंकी के मोहना गांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। केस के विवेचक एसीपी अलीगंज ने बताया कि इस मामले में अभी नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शैलेंद्र मूल रूप से इटौंजा के रहने वाले थे। उनका एक बेटा भी है जो बाहर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें