फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दलित छात्रा से साागैंगरेप मामले में फरार दो इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा थानाक्षेत्र में दलित छात्रा से गैंगरेप के मामले में फरार 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बंथरा पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान हरौनी के शिवकुमार कश्यप उर्फ छोटू और हरौनी स्टेशन के पास रहने वाले विशाल गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों कानपुर रोड स्थित कटी बगिया से मोहान जाने वाली सड़क पर हरौनी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने पीछा कर इन्हें पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घटना में शामिल थे।

11 अक्तूबर की शाम 17 वर्षीय 11वीं की छात्रा बड़ी बहन के घर जा रही थी। रास्ते में हरौनी स्थित पेट्रोल पंप के पास बाग में पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने ललित कश्यप, मेराज, राजेंद्र कश्यप उर्फ बाबू, शिवकुमार व विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दो मुठभेड़ों में ललित, मेराज और राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें