फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते 22 विमान लेट, हवा में मंडराते रहे कोलकाता के विमान

Thu, 23 Jan 2020 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते बुधवार को 22 उड़ानें लेट रहीं। दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट यूके-835 सवा घंटे देरी से उड़ान भर सकी। फ्लाइट यूके-879 सवा दो घंटे, एयर इंडिया की एआई-432 करीब 45 मिनट, गोएयर की जी8-2510 तीन घंटे 18 मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन


दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट जी8-6528 एक घंटे देरी से पहुंची। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5043 पैंतीस मिनट, विस्तारा की यूके-972 एक घंटे, यूके-830 दो घंटे, एयर इंडिया की एआई-431, 45 मिनट, एयर इंडिया की एआई-411 डेढ़ घंटे, गोएयर की जी8-2509 एक घंटे, इंडिगो 6ई-634 सवा तीन घंटे और इंडिगो की ही एक फ्लाइट एक घंटे 40 मिनट लेट पहुंची।

मुंबई की गोएयर की जी8-402 फ्लाइट 40 मिनट देरी से रवाना हुई। इंडिगो की 6ई-685 दो घंटे लेट रही। मुंबई से आने वाली इंडिगो की 6ई-342 चालीस मिनट लेट रही। हैदराबाद जाने वाली गोएयर की जी8-559 सवा घंटे और हैदराबाद से आने वाली जी8-558 एक घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हवा में मंडराते रहे विमान

कोलकाता से आने वाले विमान कोहरे के चलते हवा में मंडराते रहे। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-856 एक घंटे 10 मिनट और गोएयर की जी8-299 पौन घंटे देरी से लैंड हुई। कोलकाता जाने वाली इंडिगो की 6ई-866 बीस मिनट और गोएयर की जी8-163 चालीस मिनट देरी से टेकऑफ कर सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें