फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंधी-पानी ने मचाई तबाही, 12 की मौत

Thu, 03 Dec 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी ने बुधवार को भी तबाही मचाई। इस दौरान बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। तो कई लोग झुलस भी गए। फतेहपुर जिले में पांच, बांदा में चार, जालौन, हरदोई व कानपुर में एक-एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि बांदा के बाबू पुरवा में एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई। तो फतेहपुर जिले के हसनापुर गांव में पंचायत भवन की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए।

इसी तरह कानपुर दक्षिण के धीरपुर गांव में एक पेड़ पर बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियां झुलस गईं।

हमीरपुर जिले में भी बिजली गिरने से कई लोगों के झुलसने और मवेशियों की मौत की खबर है। वहीं बिजली गिरने से उन्नाव के कब्बाखेड़ा और मोतीनगर के कई मोहल्लों में मंगलवार रात बिजली गुल रही। फर्रुखाबाद में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से कई इलाकों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

विज्ञापन

आज से सामान्य होने लगेगा मौसम

सूबे के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में बुधवार को बादलों की लुकाछिपी के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी। जालौन, उरई, कानपुर, वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, हमीरपुर समेत कई इलाकों में 12 मिमी तक बारिश हुई। वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर है। जबकि सूबे के शेष हिस्से में मौसम सामान्य रहा।

हालांकि बारिश ने सूबे में ठंड बढ़ा दिया है। नजीबाबाद में न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे जा पहुंचा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि कम दबाव क्षेत्र के चलते मंगलवार को एक्टिव हुआ सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार से मौसम और साफ होने लगेगा। हालांकि सुबह धुंध रहेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें