प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी ने बुधवार को भी तबाही मचाई। इस दौरान बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। तो कई लोग झुलस भी गए। फतेहपुर जिले में पांच, बांदा में चार, जालौन, हरदोई व कानपुर में एक-एक की मौत हो गई।
जबकि बांदा के बाबू पुरवा में एक मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई। तो फतेहपुर जिले के हसनापुर गांव में पंचायत भवन की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
इसी तरह कानपुर दक्षिण के धीरपुर गांव में एक पेड़ पर बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियां झुलस गईं।
हमीरपुर जिले में भी बिजली गिरने से कई लोगों के झुलसने और मवेशियों की मौत की खबर है। वहीं बिजली गिरने से उन्नाव के कब्बाखेड़ा और मोतीनगर के कई मोहल्लों में मंगलवार रात बिजली गुल रही। फर्रुखाबाद में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से कई इलाकों की बिजली गुल रही।