फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड: सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर निकाला गुस्सा, किए ऐसे ट्वीट

Mon, 01 Oct 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
‘मेरी कंपनी की मीटिंग लखनऊ में है। कल (शुक्रवार रात) की घटना के बाद पूरी टीम दहशत में है, क्या हमें आना चाहिए? ये सवाल इसलिए है क्योंकि मैं खुद उत्तरप्रदेश का निवासी हूं और पिछले आठ साल से बाहर रहता हूं।
विज्ञापन


’ उद्यमी आनंद कुमार मिश्रा ने यह ट्वीट कर ये संकेेत दिया कि विवेक तिवारी की हत्या का असर कहां तक हो रहा है। आनंद अकेले नहीं, देशभर के नागरिकों का गुस्सा लखनऊ में विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद लगातार उबल रहा है। अपने ट्वीट्स के जरिये उन्हाेंने इसे इस प्रकार जाहिर किया।
 
Trending Videos

यहां पढ़ें ट्वीट्स

डेमो
प्रमुख ट्वीट्स
हिंदू मुस्लिम जो भी मिला, ये शिकार बना लेंगे यारों,
कानून जेब में राज है इनका, गुनहगार बना देंगे यारों।
- महफूज रिजवी

ओलंपिक स्तर के निशानेबाज घूम रहे हैं खाकी के भेष में,
भइया जरा संभल के आना तुम उत्तर प्रदेश में।
- पीयूष तिवारी

यह सब जो हो रहा है बहुत भयानक है। जब आप पुलिस को मारने का लाइसेंस देते हैं, यही होता है।
- रिफत जावेद

ये हैं ट्वीट्स

- फोटो : डेमो
आप लखनऊ में लड़की के साथ कार में हैं, तो आपका एनकाउंटर कर सकती है पुलिस, जनहित मे जारी... यूपी पुलिस हमेशा आपकी सेवा मे तत्पर।
- राजेश भारद्वाज

यह लखनऊ है, यहां पुलिस रोकती नहीं ठोंकती है।
- महेश दोनावत

अगर रात को निकलोगे शान से, यूपी पुलिस मार देगी जान से।
- शैलेंद्र माथुर
विज्ञापन

पढ़ें, ट्वीट्स

ट्विटर
विवेक तिवारी की हत्या में आरोपी पुलिस वालों पर पहली एफआईआर अज्ञात में दर्ज हुई, अफसोस है यूपी पुलिस अपने सिपाहियों की जानकारी भी नहीं रखती कि कौन कहां तैनात है? सब गोलमाल है, बस ठोको और प्रमोशन पाओ।
- शादाब चौहान

लखनऊ आना हो, जन्मकुंडली दुबारा दिखवा, बंचवा लेना पंडितजी से ! यूपी पुलिस लखनऊ कहीं ठोक न दे!
- राकेश शर्मा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें