फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खाई में पलटी तेज रफ्तार इनोवा कार, दो की मौत व दो घायल

Thu, 14 Jul 2022 05:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

घर से खाना खाकर घूमने निकले चार लोग इनोवा कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हताहत हो गए। जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि घायल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात बलरामपुर स्थित बेलहा-गौरा चौराहा स्टेट हाईवे पर मिर्जापुर गांव के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें से एक की मौके पर तथा दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव से बुधवार रात करीब 11 बजे एक इनोवा कार स्टेट हाईवे से होकर लखाही की तरफ जा रही थी। कार में इमरान(35), शाहिद (15) निवासीगण ग्राम नेवादा, साहिल (22) निवासी ग्राम मोहनापुर थाना महराजगंज तराई तथा रज्जू (21) निवासी ग्राम चैपुरवा थाना तुलसीपुर सवार थे। साहिल तथा रज्जू इमरान के घर रिश्तेदारी में आए थे। इनोवा कार मरम्मत के बाद घर आई थी। रात में खाना खाने के बाद यह लोग कार का ट्रायल लेने तथा घूमने के लिए घर से निकले थे।

मिर्जापुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खाई में पलट गई। साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। इमरान, शाहिद व रज्जू को पुलिस ने आस पास के ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने शाहिद को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शाहिद की भी मौत हो गई। इमरान तथा रज्जू का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की गति बहुत तेज थी इसीलिए यह हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राज कुमार सरोज ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें