फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हरिओम मंदिर में हुआ तुलसी विवाह

Sun, 02 Nov 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हरिओम मंदिर में हुआ तुलसी विवाह
विज्ञापन
लखनऊ। गुरुनानक देव जन्मोत्सव के चौथे दिन हरि ओम मंदिर में शनिवार को तुलसी विवाह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आसा दी वार से हुई। अनूप केसरवानी ने मधुर भजनों से संगत को भाव विभोर कर दिया। अंजू नागपाल, हरदेवी, गीता हरजानी, कविता, मीना केसरवानी, शांता वाधवानी ने सोहर गीतों से माहौल भक्तिमय कर दिया। विवाह में गन्ना, शकरकंद व अन्य फलों का भोग लगाया गया। संगत को एकादशी व्रत का प्रसाद लंगर वितरण किया गया। जेपी नागपाल, सुरेश छाबलानी, प्रकाश गोधवानी, हरीश वाधवानी, गोपाल कृष्ण लालचंदानी, महेश जतानी, प्रदीप बालानी समेत काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें