फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की जांच रिपोर्ट मिलेगी सिर्फ दो घंटे में

Wed, 25 Mar 2015 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी की बीमारी जानलेवा नहीं है। समय पर इलाज शुरू हो और थोड़ी सी सावधानी बरतें तो इससे बचा जा सकता है। टीबी मरीजों की बेहतर सुविधा और जांच के लिए प्रदेश में जीन एक्सपर्ट मशीन लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन


टीबी की बीमारी सबसे अधिक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में फैल रही है। यह विचार मंगलवार को गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन के सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यक्त किए।

टीबी रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा देने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आठ नई जीन एक्सपर्ट लगेंगी। 38 जिलों में ये मशीन पहले से ही लग चुकी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तुंरत इलाज से बचेगी मरीजों की जान

इस मशीन की मदद से मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस टीबी से ग्रसित मरीजों की जांच रिपोर्ट दो घंटे के भीतर मिल सकती है और तुरंत इलाज शुरू कर उनकी जान बचाई जा सकती है।

इस मौके पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने कहा कि प्रदेश में टीबी के मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। जो मरीज बीच में दवा लेना बंद कर रहे हैं उनसे थोड़ी सी स्थिति खराब हो रही है।

स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि  मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस टीबी से ग्रसित मरीजों को बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश के आठ शहरों गाजियाबाद, मुरादाबाद, कन्नौज, मेरठ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बरेली और लखीमपुर में मल्टीपल ड्रग रेसिस्टेंस टीबी सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों पर उन मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सुविधा होगी जो टीबी के रोगी है इलाज के बीच में छोड़ देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें