फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कृषक में टीटीई ने बेच दर्दी यात्री की सीटें, शिकायत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। कृषक एक्सप्रेस में यात्री की चार आरक्षित सीटें टीटीई ने दूसरे यात्रियों को बेच दीं। यात्री के शिकायत करने पर टीटीई ने तीन सीटें ही दीं।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 15008 लखनऊ-वाराणसी कृषक एक्सप्रेस के यात्री अमित कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया एक्स पर रेलवे से इसकी शिकायत की है। बताया कि उनके स्लीपर कोच एस-5 में चार सीटें 18, 19, 21 और 22 थीं। जब वह पहुंचे तो उनकी सीटों पर दूसरे यात्री बैठे थे। पूछने पर बताया कि टीटीई ने चारों सीटों के लिए पैसे लिए हैं। उन्होंने शिकायत कर मदद मांगी। इसके बाद जब फटकार लगी तो टीटीई ने तीन सीटें यात्री को दी, लेकिन एक सीट पर दूसरा यात्री ही काबिज रहा।
विज्ञापन

तेजस में कॉकरोच की शिकायत
देश की पहली काॅर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में लखनऊ से दिल्ली तक सफर करने वाले यात्री ने कोच में कॉकरोच की शिकायत की। फोटो भी शेयर की है। यात्री ने कहा कि अगर कोच में कॉकरोच है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफसर कितने संजीदा हैं। डीआरएम ने आईआरसीटीसी को शिकायत निस्तारित करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें