मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत पिता ने रविवार देर रात नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसका गला दुपट्टे से कसकर जान से मारने की कोशिश भी की। चीख-पुकार सुनकर उसकी मां पहुंच गई। पिता दोनों को धमकाता हुआ भाग निकला। सोमवार सुबह पीड़िता ने थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के मुताबिक, मोहनलालगंज के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने सोमवार को तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि रविवार रात मां घर के बाहर सो गई। वह घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद कर सो रही थी। देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो पिता उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करने लगा।
विरोध किया तो दुपट्टे से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह पिता के चंगुल से अपने को छुड़ाने के बाद भाग कर मां को जगाया। उसे पूरी जानकारी दी। इसी दौरान आरोपी पिता दोनों को धमकी देता हुआ भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तहरीर पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।