फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के बेटी को अगवा करने की कोशिश, चार दिन बाद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज कैंपवेल रोड निवासी डॉ. शाहिद की 10 साल की बेटी जोया को 26 मई को अगवा करने का प्रयास किया गया। वारदात को अंजाम देने में असफल युवक उनके घर के चक्कर लगाने लगा। बेटी की सुरक्षा की गुहार और संदिग्ध युवक पर कार्रवाई के लिए थाने में संपर्क किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद वह एसीपी चौक से मिले। एसीपी आइपी सिंह के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं एसीपी चौक ने डॉक्टर को सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसीपी चौक आइपी सिंह ने बच्ची के पिता से मुलाकात कर उनकी बेटी की सुरक्षा की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक कैम्पवेल रोड अमन विहार निवासी डा. शाहिद की बेटी जोया खान बीते 26 मई को घर के पास में स्थित दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। इस बीच उसे एक युवक मिला उसने चाकलेट दिलाने का झांसा देकर पहले बच्ची को अपने साथ ले जाने की कोशिश की। बच्ची के मना करने पर वह उसे उठाकर ले जाने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो वह भाग निकला।
बच्ची के जानकारी देने पर डा. शाहिद ने दुकान के पास लगे सीसी कैमरे की पड़ताल की तो उसमें संदिग्ध युवक की फुटेज दिखी। वह मास्क लगाए था। फुटेज और तहरीर लेकर कार्यवाही की मांग को लेकर डा. ठाकुरगंज थाने पहुंचे। वहां तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें टकरा दिया। इसके बाद तीन दिन तक थाने के चक्कर काटते रहे। रविवार को उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद पीड़ित एसीपी चौक आइपी सिंह के पास पहुंचा। आइपी सिंह ने पीड़ित डा. को बच्ची की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें