Lucknow UP (Uttar Pradesh) Latest Update Today in Hindi: लखनऊ के हजरतगंज के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित सिकंदर नगर में बच्ची अलका की मौत बच्चों के खेल-खेल में हुई थी। छोटे भाई व बहनों में झगड़ा होने पर अलका के गले में दुपट्टे का फंदा कस गया और उसे बचाने में छोटी बहन ने फंदे को खींचने का प्रयास किया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि बेहद संवेदनशीलता के साथ बाल मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए बच्चों से पूछताछ की गई। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। मूलरूप से बिहार निवासी रामरेख यादव अपने परिवार के साथ लक्ष्मण मेला मैदान के पास सिकंदरनगर में किराए के मकान में रहता हैं।
परिवार में पत्नी हीरा, बेटा आयुष (15), बेटी अलका (8), पिंकी और पीयूष हैं। रामरेख रिक्शा चालक है और उसकी पत्नी हीरा लोगों के घरो में चौका बर्तन करती हैं। जबकि आयुष एक दुकान में काम करता हैं। मंगलवार को तीनों काम पर गए थे और घर पर अलका, पिंकी और पीयूष अकेले थे।