श्री नेमिनाथ जिनालय चौक में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन शनिवार को कानपुर से आए पं. सुमित शास्त
लखनऊ। श्री नेमिनाथ जिनालय चौक में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन शनिवार को कानपुर से आए पं. सुमित शास्त्री ने प्रवचन सुनाया। उन्होंने कहा कि सच्चाई व ईमानदारी व्यक्ति का मूल धर्म है। यह व्यक्ति को पाखंड व धोखे से बचाती है और जीवन में नैतिकता व आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। इसी पर चलकर अपने आराध्य के करीब पहुंचा जा सकता है। साथ ही, उत्तम आर्जव धर्म पूजा धूमधाम से की गई। इस अवसर पर सभी ने सुख व शांति की प्रार्थना की। संजय जैन, कैलाशचंद्र जैन, संदीप कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन आदि लोग मौजूद रहे।
श्री नेमिनाथ जिनालय चौक में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन शनिवार को कानपुर से आए पं. सुमित शास्त