अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन
लखनऊ। चौक स्थित ज्योतिबा फुले मल्टीलेवल कार पार्किंग स्थल परिसर में शनिवार देर शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन हुआ। संयोजक व गीतकार कवि रामायण धर द्विवेदी ने बताया कि कवयित्री मणिका दुबे, जमुना प्रसाद उपाध्याय, डॉ. कलीम कैंसर, सूरज राय सूरज, डॉ. नदीम शाद, डॉ. मणिका दुबे, अमित शुक्ला, हिमांशी बाबरा, अतुल बाजपेयी और कुलदीप कलश ने अपनी-अपनी पंक्तियां पढ़ी। बीजेपी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधायक नीरज बोरा व डिजाइनर मनीष त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल सिंह, सौरभ मारोदिया, सोनू पांडेय व अन्य ने सहयोग किया।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन