राम की नगरी में रामायण पर आधारित डिजिटल डायरी बनेगी। इस डिजिटल डायरी में चार गैलरी होंगी। सभी गैलरी में भगवान श्रीराम ने अपने जीवनकाल में जिन स्थानों का भ्रमण किया है, उन सभी स्थलों का उसमें समावेश किया जाएगा। साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन लीलाओं से संबंधित संपूर्ण वृत्तांत वर्णित होंगे। इस मसले पर माननीयों समेत प्रशासनिक अमले ने बैठक में अपनी मुहर लगा दी है।
हालांकि डिजिटल डायरी को तैयार करने में साधु-संतों से भी मशविरा किया जाएगा। भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी डायरी तैयार करने को नोडल विभाग व शासन स्तर पर तथा रामायण के विद्वानों एवं शोधकर्ताओं की समिति बनाई जाएगी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के मुताबिक समिति द्वारा बनाए गए विषयों का स्थानीय संत समाज के प्रमुख विद्वान परीक्षण करेंगे, तब इसको अंतिम रूप दिया जाएगा।